आज वाला लव / Aaj Wala Love । कहानी । कुमार सरोज ।

           आज वाला लव

                        कुमार सरोज




                  टाऊन हाई स्कूल नवादा। यह नवादा जिला का सबसे  बढ़िया सरकारी स्कूल था। आसपास के गांवों केे अधिकांश बच्चे इसी स्कूल में पढ़ने आते थे। यहां लड़के और लड़कियां दोनों साथ में पढ़़ते थे।

               श्वेता भी इसी स्कूल में दशम कक्षा में पढ़ती थी। वह नवादा शहर में ही रहती थी। उसके पिता यही सरकारी नौकरी करते थे। वह देखने में बहुत सुंदर थी, साथ ही वह मॉडर्न ख्यालात की भी थी। वह पढ़ने में भी बहुत तेज थी।
 
             श्वेता के क्लास के बहुत सारे लड़के उसे अपने प्यार के जाल में फंसाने केे लिए हमेशा आगे पीछे लगे रहते थे। कुछ युवा शिक्षक भी उसे देखकर मन ही मन आहे भरते थे।


           श्वेता के क्लास में ही मनोज, विनय, दिनेश एवं रौनक भी पड़ता था। ये चारों भी श्वेता को अपने अपने तरीके से पटाने में हमेशा लगा रहता था।

                श्वेता समझदार तो थी ही वह सभी लड़कों की मंशा को अच्छी तरह से समझती थी।

                श्वेता, मनोज, विनय, दिनेश एवं रोनक को अलग - अलग समय पर अपने प्यार के जाल में फंसाना शुरू कर देती है। सभी उसके दिखावे के प्यार के दीवाने हो जाते हैं। वह सभी से पैसा एवं अपनी जरूरत की सामान ऐंठने लगती है। आज के लड़के उसके फरेबी मुहब्बत को अपने जिन्दगी का हसीन अफसाना समझने लगे थे। और उसी के ख्यालों में हमेशा डूबे रहने लगे थे। और श्वेता सभी को बेवकूफ बनाती हुई अपनी हुस्न के जलवे दिखाकर वसूली करने में लगी रहती है। 

             किसी लड़कों को जरा भी इस बात की भनक नहीं लगती है कि श्वेता सिर्फ उससे ही नहीं बल्कि और दूसरे लड़के से भी प्यार का नाटक कर रही है। 

            सभी लड़के अपने आसपास की गतिविधियों को नजरंदाज करते हुए सिर्फ श्वेता के ख्यालों में खोए रहने लगे थे। 

 




            मगर समय हमेशा एक जैसे नहीं रहता है। अचानक एक दिन मनोज को पता चल जाता है कि श्वेता सिर्फ उससे ही नहीं किसी और लड़के से भी प्यार करती है। 

                जब मनोज इस बात की छानबीन करता है तो वह यह जानकर चौंक जाता है कि श्वेता विनय, दिनेश और रौनक से भी प्यार का नाटक कर रही थी। सभी श्वेता के प्यार में पागल थे। सभी उसके झूठे और दिखावे के प्यार के चक्कर में अभी तक बहुत सारे पैसा भी खर्च कर चुके थे। 

               सभी सच्चाई जानकर भी श्वेता को गलत मानने को तैयार नहीं थे। फलस्वरूप सभी आपस में ही श्वेता को लेकर झगड़ पड़ते है। अभी भी सभी यही दिखाना चाहते थे कि श्वेता सिर्फ उसकी ही है। 

              एक दिन सभी स्कूल के बाहर आपस में अपने प्यार को लेकर झगड़ते ही रहता है कि तभी अचानक सभी की निगाहें श्वेता पर पड़ जाती है, वह स्कूल के एक लड़का गौरव के साथ उसकेे बाइक पर सवार उससे चिपक कर बैठी कहीं जा रही थी। 

              सभी श्वेता को देखकर अब भली - भांति समझ जाता है कि वह लड़की सच में बहुत चालवाज है। अब तक पता नहीं वह स्कूल के कितने लड़कों और शिक्षकों को भी अपने प्यार के झूठे जाल में फंसा कर मूर्ख बना चुकी होगी। 

             तभी स्कूल का एक और लड़का अभय भी वहां आता है। वह सच्चाई जानकर एवं सभी के हालत को देखकर हंसने लगता है।


        " तुम लोग और श्वेता को आई लव यू .....  आई लव यू  ........ कहो। और उसके आई लव यू के चक्कर में रहो। भाई यही तो आज का लव है। आज का यह कोई लव बव नहीं है बल्कि लडकियों द्वारा अपनी दिल के इच्छाओं की पूर्ति करने का यह एक मात्र साधन है।  "  

                 सभी गुस्सा में तो था ही अभय की बात जले पर नमक छिड़कने का काम करती है सुनते हैं।  सभी मिलकर उल्टे उसे ही मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। शायद सभी के दिल से आज वाला लव का भूत अभी तक भी नहीं उतरा था। 


                     
                           कुमार सरोज

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके बहुमूल्य टिप्पणी एवं सुझाव का स्वागत है 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अधूरी यात्रा /। Adhoori Yaatra । हिमांशु कुमार शंकर ।

उसकी मां / Usaki Maa । कहानी । कुमार सरोज ।

लव डे / Love Day । गजल । कुमार सरोज ।