दोस्ती / Dosti । कहानी । कुमार सरोज ।

                              दोस्ती 

                              कुमार सरोज 


    
                पैनाठी गांव में जैसे ही एक जीप ने प्रवेश किया कि पहले से ही इन्तजार में खड़े बहुत सारे बच्चे कलाम चचा ....  कलाम चचा ..... कलाम चचा ...  चिल्लाते हुए जीप के पीछे पीछे दौड़ने लगे।  

               जीप के ड्राइविंग सीट पर करीब 65 साल का एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठा था। वह खुद ही जीप ड्राइव कर रहा था। उस बुजुर्ग व्यक्ति का नाम ही कलाम खान उर्फ़ कलाम चाचा था। 
                  एक घर के आगे जीप आकर जैसे ही रुकती है कि पीछे से दौड़ते आ रहे सभी बच्चे भी रुक जाते हैं। सभी की नजरें कलाम चाचा पर जाकर टिक जाती है। 
            कलाम चाचा जब भी गांव आते थे तो बच्चों के लिए बहुत सारे चॉकलेट एवं बिस्किट लेकर अपने साथ आते थे। इसीलिए गांव के बच्चे उनके आगमन के पहले से ही उनका बेसब्री से इंतजार करते रहते थे। 
 






              पैनाठी गांव कलाम चाचा के खाला का गांव था। कलाम चाचा तो खुद गया शहर में रहते थे। पैनाठी से गया करीब साठ किलोमीटर दूर था। 
             कलाम चाचा के खाला की अब इस दुनिया में कोई नहीं था। खाला के शौहर करीब दस साल पहले ही इंतकाल कर गए थे।
            कलाम चाचा आज जो भी थे अपनी खाला की वजह से ही थे। उनकी खाला बहुत ही नेक दिल की औरत थी। कलाम चाचा जब पांच साल के थे तभी उनके अब्बा एवं अम्मी एक दुर्घटना में अल्लाह को प्यारे हो गए थे। तभी से उनकी परवरिश एवं पढ़ाई लिखाई उनकी खाला ही करते आ रही थी। 

                   पढ़ाई खत्म करते ही कलाम की गया में ही एक अच्छी सरकारी नौकरी लग जाती है। तभी से वे वही रहने लगे थे। 

             नौकरी से सेवानिवृत के बाद वे गया में ही घर बना लिए थे। अब वे अपने पुर परिवार के साथ वही रहते थे। बस हप्ता दस दिन पर अपनी खाला से मिलने पैनाठी गांव आते थे। वे अपनी खाला को बहुत बार अपने साथ गया रहने को बोले, मगर वह अपने गांव को छोड़ना नहीं चाहती थी। उन्हें अपना गांव और यहां के लोगों से बहुत लगाव था। उनके लिए जाति या मजहब कोई मायने नहीं रखता था। वे होली और ईद पर गांव के सभी बच्चों को नए कपड़े देती थी। गांव के भोले भाले मासूम बच्चे भी खाला की बहुत इज्जत करते थे। ईद के दिन तो गांव के सभी बच्चे भी खाला के साथ ही ईद की नवाज़ पढ़ते थे। बड़ा ही सौहार्द एवं मधुर संबंध था खाला का सभी के साथ। 

                   वही कलाम चाचा की खाला अब पिछले एक महीने से बीमार थी, उसी की देख भाल करने के लिए वे अपनी खाला के यहां ही पिछले एक महीने से रह रहे थे। मगर वो अचानक कल सुबह में ही अपनी बीमार खाला को छोड़कर गया चले गए थे, जो अभी गांव आ रहे थे।
               कलाम चाचा का चेहरा अभी पता नहीं क्यों बुझा बुझा सा दिख रहा था। जबकि वो तो इस उम्र में भी बच्चों के जैसे ही हमेशा उछलते कूदते रहते थे। 
             कलाम चाचा जब अपनी जीप से बाहर निकलते हैं तो उनके खाली हाथ को देखकर सभी बच्चे उदास हो जाते हैं। वे भी बच्चों की उदासी भांप लेते हैं। जिंदगी में आज पहली बार वे अपनी खाला के गांव खाली हाथ आए थे। आज वो बच्चों के लिए कुछ नहीं लाए थे। ऐसा आज तक इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आखिर उनसे आज ऐसी भूल कैसे हो गई थी ! 
                गांव के बाल मंडली का बबलू और लाड़ला प्रमुख था। कलाम चाचा जब सभी बच्चों को देखते हैं तो उन्हें भी यह अहसास हो जाता है कि वे आज पहली बार बच्चों के लिए कुछ नहीं लाए हैं। वे झट अपने पॉकेट से दो सौ रुपए का एक नोट निकालकर बबलू को देते हैं। पैसा बबलू को मिलते देख बच्चों के मुरझाए चेहरे पर ख़ुशी नाच उठती है।

              पैसा मिलते ही सभी बच्चे गांव के इकलौते मंगल चाचा के दुकान की ओर खुशी का इज़हार करते हुए दौड़ पड़ते हैं। 
             बच्चों को जाते ही कलाम चाचा भी अपनी खाला की घर के अंदर चल पड़ते हैं। पता नहीं क्यों अभी भी उनके चेहरे पर मायूसी एवं उदासी के गहरे भाव छाए हुए थे। वे चाहकर भी चेहरे पर मुस्कान नहीं ला पा रहे थे। आख़िर उनके दिलों दिमाग में अभी ऐसा क्या तूफान मचल रहा था कि उन्हें अंदर ही अंदर बहुत परेशान किए हुए था। 

            और उसी रात कलाम चाचा के खाला की इंतकाल हो जाती है। पुरे पैनाठी गांव में मातमी सन्नाटा छा जाता है।

                क्या हिंदू क्या मुसलमान सभी मरहूम खाला की मैयत में शामिल होते हैं। 

              बबलू और लाड़ला का बाल मंडली भी खाला के जाने से उदास एवं गमगीन हो जाता है। सबों की एक प्यारी बुजुर्ग दोस्त छोड़कर सदा के लिए उन लोगों से बहुत दूर चली गई थी। 

                अभी गांव वाले खाला के जाने के सदमे से उबरे भी नहीं थे कि उसी दिन शाम में अचानक गांव में पुलिस आ जाती है और कलाम चाचा को पकड़कर अपने साथ लेकर चली जाती है। उन पर अपने ही बेटे के खून करने का इल्जाम था। 

              गांव वाले सुनते ही शन रह जाते हैं। किसी को बरवस विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कलाम चाचा जैसे नेकदिल इंसान भी किसी का खून कर सकते हैं। जबकि यहां तो उन पर अपने ही बेटा के कत्ल का इल्ज़ाम लगा था। 

                पुरे गांव में उस रात सिर्फ कलाम चाचा की ही चर्चा होते रहती है। 

            बाल मंडली भी पहले खाला के गुजर जाने और अब कलाम चाचा के अचानक पुलिस द्वारा पकड़कर ले जाने के कारण अचंभित एवं शोकाकुल थी। किसी को पुलिस की बातों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था, कि कलाम चाचा जैसे इंसान ने मर्डर किया था, और वो भी अपने ही बेटे का। 

                   सभी गांव वाले सच्चाई जानने के लिए उतावले हो रहे थे। आखिर कलाम चाचा ने अपने ही बेटे का कत्ल क्यों किया था  ? आखिर उनके जैसे इंसानियत एवं ईमान के रहनुमा को खून करने की क्यों जरूरत आन पड़ी थी ? 

             किसी तरह गांव वाले बैचैनी में उस रात काटते हैं। और अगली ही सुबह बबलू और लाड़ला को लेकर गांव के कुछ लोग कलाम चाचा से मिलने थाना की ओर चल पड़ते हैं।

                कलाम चाचा को अभी थाना में ही रखा गया था। आज दोपहर में पुलिस कोर्ट में पेश करने वाली थी।

               बबलू और लाड़ला को कलाम चाचा बहुत मानते थे। इसीलिए गांव वालों ने दोनों को साथ ले लिया था। 

                   उधर कलाम चाचा थाने के एक कमरे में अपने दोनों पैरों के बीच में सिर झुकाए कोने में बैठे थे। यह कमरा थाना का लॉकअप था। 

                 लुकमान चाचा अभी वैसे ही बैठे ही थे कि उन्हें एक आवाज सुनाई देती है - 

 "  कलाम चचा ... । " 

     यह बबलू की आवाज थी। 

         वे पहले की मुद्रा में ही बैठे रहते हैं कि तभी फिर से एक साथ दो आवाज उभरती है - 

 "  कलाम चचा ....... । "

              इस बार आवाज सुनकर वे धीरे से अपना सिर ऊपर करते हैं। सामने बबलू और लाड़ला को अकेले देखकर चौंक जाते हैं। गांव वाले अभी वहां पर नहीं थे। 

" तुम दोनों यहां क्यों आए हो, और वो भी अकेले ?  " 

             कलाम चाचा दोनों के पास आकर धीरे से बोलते हैं। 

 " चचा आपने अपने ही बेटा का खून क्यों किया ?   " 

    बबलू कलाम चाचा के चुप होते ही पुछ बैठा। 

                जवाब में वे सिर्फ कमरे की छत को निहारने लगे। 
       
             लाड़ला और बबलू के मुख से सिर्फ यही प्रश्न बार बार निकल रहा था। 

            और अंततः कलाम चाचा एक लंबी सांस लेते एवं अपने धीर गंभीर चेहरे पर सकुन का भाव लाते हुए दोनों को पुरी कहानी जो हकीकत में थी बताने लगते हैं। 

            कलाम चाचा का दो बेटा और एक बेटी थी। सबसे बड़े बेटे जमाल की शादी हो गई थी, और वह अभी अपनी पत्नी रूबी के साथ पटना में रहता था। वह वही एक कंपनी में जॉब करता था। कलाम चाचा की बेटी फरजाना की अभी शादी नहीं हुई थी। वह साथ में ही गया रहती थी। सबसे छोटा बेटा सद्दाम था। जो गया कॉलेज से ही स्नातक कर रहा था। वह भी अपने अब्बा के साथ ही घर पर रहता था। कलाम चाचा की पत्नी 8 साल पहले ही मर गई थी। 

             कलाम चाचा के एक बहुत ही जिगरी दोस्त थे यमुना सिंह। दोनों की दोस्ती एक ही ऑफिस में साथ काम करने की वजह से हो गई थी। दोनों के पसंद एवं विचार एक जैसे ही थे जिसके कारण ही दोस्ती बहुत गहरी हो गई थी। संजोग से दोनों का रिटायरमेंट भी एक ही तिथि को था। लोग कलाम और यमुना की दोस्ती की मिशाल दिया करते थे।
         
             छुट्टी के दिन जो जिसके घर पहले पहुंचता था, उसी के यहां दिन भर शतरंज की विसात बिछ जाती थी। शतरंज के साथ ही नाश्ता, खाना, चाय, शरबत का दौर दिन भर चलता रहता। जब सोने का वक्त हो जाता तो एक के घर की वापसी होती थी। मगर रात के कारण घर जो छोड़ने जाता था, वह भी उसी के यहां सो जाता था। दोनों के घर में सिर्फ एक किलोमीटर का ही फासला था।

               यमुना सिंह के परिवार में उनकी पत्नी शीला एक बेटा महेश उसकी पत्नी बबीता और एक बेटी थी ममता। महेश घर के पास ही एक रेडिमेड कपड़े का दूकान चलाता था। ममता अभी पास के ही एक कॉलेज में पढ़ रही थी। वह आस पास के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। 

          दोनों का परिवार दो अलग अलग जाति धर्म का भले था, फिर भी दोनों में बहुत पटती थी। कभी किसी को लगता ही नहीं था कि दोनों का परिवार दो अलग धर्म को मानने वाला है। दोनों का परिवार एक साथ ही सभी पर्व त्योहार भी मनाते थे। 

           इधर समय के साथ आजकल के युवाओं की सोच और संस्कार में बहुत तेज़ी से परिवर्तन होते जा रहा था। कलाम और यमुना के जमाने वाला शायद अब समय नहीं रहा था। तभी तो विश्वास का गला घोंटकर कलाम चाचा का छोटा बेटा सद्दाम यमुना चाचा की बेटी ममता का एक दिन अपने ही घर में इज्जत लूट लेता है।

             एक दिन यमुना कलाम के घर अपने यहां का बना खीर सद्दाम और फरजाना के लिए ममता के हाथों भिजवाते हैं। उस समय कलाम पैनाठी गांव अपने खाला की देख भाल के लिए गए हुए थे।

            उस दिन फरजाना भी घर पर नहीं थी। सद्दाम घर में अकेला था। तभी ममता अपने पिता के कहने पर कलाम चाचा के घर खीर पहुंचाने आ जाती है। इससे पहले भी वह बहुतों बार कुछ न कुछ घर का बना चीज या सामान देने सद्दाम के घर आई थी। मगर उस दिन पता नहीं सद्दाम के मन में क्या चल रहा था वह ममता की इज्जत को तार तार कर देता है। 

               ममता घर आकर लोक लाज के डर से पंखा से लटककर अपनी जान दे देती है। शायद ममता को अपने पिता और चाचा की दोस्ती पर पुरा विश्वास था जो आज चकनाचूर हो गया था। 

              उसी दिन यमुना कलाम को अपने घर पैनाठी से तुरन्त बुलाते हैं, और वे अपने दोस्त के बुलावे पर अपनी बीमार खाला को छोड़कर तुरंत गया चले भी आते हैं। 

               जैसे ही कलाम को अपने दोस्त से सद्दाम के बारे में सारी बातों की जानकारी मिलती है, तो सुनकर उनके पैर तले की जमीन खिसक जाती है। किसी ने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। इतना घनिष्ठ परिवार में आखिर कोई ऐसा काम कैसे कर सकता था ! 

                 सुनते ही कलाम चाचा गुस्से में सद्दाम को भी उसी तरह पंखे से लटकाकर जान से मार डालते हैं जैसे ममता मरी थी।

              कलाम जैसे ईमान के सच्चे मुसलमान ने अपने एक बेटे को नहीं बल्कि एक बलात्कारी को सजा देने में जरा भी देर नहीं किया था। वे अपने आप को स्वयं पुलिस के हवाले करना भी चाहते थे, मगर खाला की तबियत ज्यादा खराब रहने की वजह से उस दिन नहीं कर पाते हैं। 

           कलाम चाचा अन्दर ही अन्दर झुलसते हुए फिर से खाला के गांव आ जाते हैं। उसी दिन वे पहली बार गांव के बच्चों के लिए कुछ नही ले कर गए थे। 

             अपने बेटे को जान से मारने के बाद जब कलाम चाचा गांव जाते हैं, तो उनकी खाला उसी रात मर जाती है। और फिर अगले ही दिन पुलिस गांव खुद ही आ जाती है। 

            कलाम चाचा की पुरी बात सुनकर बबलू और लाड़ला उनके ऊपर गर्व महसूस करने लगता है। आज एक दोस्त ने अपनी दोस्ती और बाप का फर्ज अदा किया था। 

            जब गांव वालों को सच्चाई का पता चलता है, तो उन लोगों के दिलों में भी कलाम चाचा के प्रति और प्यार उमड़ उठता है। सभी के हाथ खुद व खुद ही दुआओं में उठ जाते हैं।  


                              कुमार सरोज 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके बहुमूल्य टिप्पणी एवं सुझाव का स्वागत है 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अधूरी यात्रा /। Adhoori Yaatra । हिमांशु कुमार शंकर ।

उसकी मां / Usaki Maa । कहानी । कुमार सरोज ।

लव डे / Love Day । गजल । कुमार सरोज ।