जानिए मां दुर्गा के सपने में आने का महत्त्व / Maa Durga Ke Sapane Me Aane Ka Mahatv
मां दुर्गा के सपने में आने का महत्त्व
वहीं दूसरी ओर स्वप्नशास्त्र की मानें तो यह शुभ-अशुभ या जीवन में आने वाले परिवर्तनों के संकेत की ओर इशारा करते है। इसी तरह सपने में दिखने वाली चीजों का भी अलग-अलग अर्थ होता है। इस संबंध में ज्योतिष के जानकारों की मान्यता के अनुसार देवियां हमें सपने में आकर भविष्य के प्रति अच्छे संकेतों या हमारे द्वारा किए जा रहे कुछ गलत कार्य के परिणामों का भी संकेत देती है।
जब सपने में दिखें देवी दुर्गा : -
1. यदि आपको सपने में देवी दुर्गा दिखती हैं तो इनका दिखना अत्यंत शुभ होता है। स्वप्नशास्त्र की मानें तो अगर देवी मां लाल रंग के वस्त्रों में मुस्कुराती हुई दिखें तो समझ लें कि आपकी लाइफ में कुछ अच्छा होने वाला है। यह किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। अविवाहितों की शादी हो सकती है। विवाहितों को संतान सुख मिल सकता है। वहीं बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
2. वहीं यदि देवी दुर्गा सिंह पर दिखे और सिंह दहाड़ रहा हो तो ये सपना आने वाली कुछ समस्याओं की ओर इशारा करता है। ऐसे में उपाय के तौर पर हमें देवी दुर्गा की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आने वाली परेशानी का निराकरण हो सके।
3. अगर मां दुर्गा के सपने में केवल शेर या बाघ दिखाई दे जो आप पर दहाड़ रहे हों, तो इसे शुभ नहीं माना जाता , ऐसे में दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ सर्वोत्तम माना गया है। इसका कारण ये है कि शेर या बाघ मां दुर्गा के वाहन माने गए हैं।
4. यदि देवी दुर्गा आपको सफेद या काले रंग के वस्त्रों में दिखें, या रोते हुए या फिर दु:खी दिखाई दें। तो यह शुभ संकेत नहीं है। इसका अर्थ होता है कि आपका खराब समय शुरू होने वाला है। ऐसे में बेहतर यह होगा कि आप देवी का स्मरण करें। शुभ कर्म करें ताकि खराब वक्त से निपटने की हिम्मत मिले।
इसके उपाय के तहत आप महिलाओं को पूरा सम्मान दें, बेटियों प्यार करें साथ ही देवी मां के मंत्र का हमेशा मन में ही सही उच्चारण करते रहें। इसके अलावा दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालिसा करने से भी आपकों कुछ हद तक राहत प्राप्त हो सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपके बहुमूल्य टिप्पणी एवं सुझाव का स्वागत है 🙏